Total Users- 1,170,929

spot_img

Total Users- 1,170,929

Saturday, March 14, 2026
spot_img

इच्छाधारी नाग की दुनिया में एंट्री करेंगे कार्तिक आर्यन, करण जौहर की ‘नागजिला’ का हुआ ऐलान

बॉलीवुड के नामी फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन की अगली फिल्म ‘नागजिला: नागलोक का पहला कांड’ की औपचारिक घोषणा कर दी है। यह फिल्म बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग है, क्योंकि इसमें नजर आएंगे कार्तिक आर्यन इच्छाधारी नाग के रूप में

इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ एलान

करण जौहर ने मंगलवार, 22 अप्रैल को इंस्टाग्राम पर फिल्म का वीडियो पोस्टर शेयर किया और लिखा –

“इंसानों वाली पिक्चरें तो बहुत देख ली, अब देखो नागों वाली पिक्चर। नागजिला- नाग लोक का पहला कांड… फ़न्न फ़ैलाने आ रहा है – प्रियंवदेश्वर प्यारे चंद… नाग पंचमी पर आपके नजदीकी सिनेमाघरों में – 14 अगस्त 2026 को।”

वीडियो पोस्टर में दिखा कार्तिक का दमदार नाग अवतार

वीडियो पोस्टर में कार्तिक आर्यन बिना शर्ट के नीली जींस में सर्पों से भरे एक रहस्यमयी घर में खड़े नजर आ रहे हैं। उनके हाथ और पैरों पर सांप लिपटे हुए हैं और सामने एक विशाल शहर दिखाई दे रहा है।

फिल्म का निर्देशन करेंगे मृगदीप सिंह लांबा

फिल्म का निर्देशन ‘फुकरे’ फेम मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं, जो अपनी कॉमिक टाइमिंग और यूनिक कॉन्सेप्ट्स के लिए जाने जाते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कॉमेडी और फैंटेसी का ये मेल दर्शकों को कितना पसंद आता है।

कब रिलीज होगी ‘नागजिला’?

करण जौहर ने फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा कर दिया है।
‘नागजिला’ 14 अगस्त 2026 को, नाग पंचमी के पावन अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More Topics

इसे भी पढ़े