मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में आमिर को मिला चीनी सम्मान,इन फिल्मों ने किया करोड़ों का कारोबार

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले आमिर खान को चीन के मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में सम्मानित किया गया है। दरअसल, आमिर खान चीन में बहुत पॉपुलर हैं। उनकी कई फिल्मों ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। दो फिल्मों ने तो चीनी बॉक्स ऑफिस से 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया है। ऐसे में उन्हें सराहा गया है।

इन फिल्मों ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर किया था कमाल
आमिर खान की एक या दो नहीं, चार फिल्मों ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था। ‘3 इडियट्स’ (2009), ‘पीके’ (2014), ‘दंगल’ (2016) और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ (2017) को वहां खूब पसंद किया गया था। ‘3 इडियट्स’ ने चीनी बॉक्स ऑफिस से 11 करोड़ रुपये और ‘पीके’ ने 123 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं ‘दंगल’ और ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी।

थोड़े सारे रिकॉर्ड्स
आमिर खान की दंगल ने सिर्फ चीनी बॉक्स ऑफिस से 1,305 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ ने 757.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।

More Topics

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

दिलीप गावित ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

भारतीय पैरा-एथलीट दिलीप महादू गावित ने ग्लासगो में आयोजित...

इसे भी पढ़े