एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मां का निधन, हार्ट स्ट्रोक से जूझ रहीं थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस पर दुखों का पहाड़ टूटा है। खबरों की मानें तो उनकी मां किम फर्नांडिस का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। हालांकि, आज यानी 6 अप्रैल को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। जैकलीन की मां हार्ट स्ट्रोक की वजह से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थीं।

जैकलीन फर्नांडिस की मां 24 मार्च को मुंबई के लीलावती अस्पताल और रिसर्च सेंटर में भर्ती हुई थीं। वो (इंटेंसिव केयर यूनिट) आईसीयू में एडमिट थीं। पिछले 13 दिनों से उनका इलाज चल रहा था, लेकिन आज उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें, इस खबर पर एक्ट्रेस की तरफ से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

आईपीएल मैच में नहीं पहुंची थीं जैकलीन फर्नांडिस
बता दें, 26 मार्च को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच में गुवाहाटी में आईपीएल मैच में परफॉर्म करना था, लेकिन कहा जा रहा है कि मां की तबीयत के चलते एक्ट्रेस ने इवेंट में परफॉर्म नहीं किया था।

More Topics

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

दिलीप गावित ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

भारतीय पैरा-एथलीट दिलीप महादू गावित ने ग्लासगो में आयोजित...

इसे भी पढ़े