Total Users- 1,170,787

spot_img

Total Users- 1,170,787

Friday, March 13, 2026
spot_img

मैं नाव से अमेरिका गया और वहां का नागरिक बन गया’, धक-धक गर्ल के पति ने सुनाई अपनी कहानी

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित हाल ही में अपने पति डॉ. नेने के पॉडकास्ट में पहुंची, जहां उन्होंने भारत देश और समाज को लेकर बात की। साथ ही अभिनेत्री के पति ने भी बताई अपने संघर्ष की कहानी। जानिए पूरी खबर।

अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने भारत देश के अनुभवों को साझा किया। साथ ही डॉ. नेने ने कहा कि उनके बच्चों को उनसे ज्यादा सुविधाएं मिली हैं। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह कौन हैं। अभिनेत्री ने भी बदलती दुनिया का किया जिक्र। आइए जानते हैं कि आखिर अभिनेत्री ने क्या कहा।

आपको अपने मूल को स्वीकारना होगा 
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने पति डॉ. नेने के पॉडकास्ट में पहुंचीं, जहां उन्होंने परिवार, समाज के बारे में बात की। इसके अलावा उनके पति ने भी इसपर अपने विचार प्रकट किए। अभिनेत्री के पति ने अपने दोनों बेटों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अपने माता-पिता की तुलना में अधिक सुविधाएं मिली है। इसबात पर उनके बेटे रयान ने कहा कि कुछ कमजोरियां हैं,  फिर डॉ. नेने ने जवाब में कहा आपको यह स्वीकार करने से कभी नहीं डरना चाहिए कि आप कौन हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सारी चीचें सबके लिए हैं और आपको इसे मानवता को वापस देना चाहिए। 

बदलते भारत की सुनाई कहानी
अभिनेत्री से समाज के बारे में बात करने के दौरान डॉ. नेने ने बताया कि आज समाज बहुत विकसित हो चुका है। उन्होंने बताया कि 1970 के दशक में उनके माता-पिता अमेरिका चले गए थे, लेकिन उन्हें भारत की बहुत याद आती थी। माधुरी के पति ने आगे कहा कि पहले ज्यादातर सामान वह बाहर से मंगाते थे, लेकिन अब भारत आत्मनिर्भर है, वह खुद निर्माण करता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि वे पहले ब्रिटेन के नागरिक थे, फिर नाव से अमेरिका गए और वहां के नागरिक बनें। पॉडकास्ट में दोनों ने कई मुद्दे पर बात की। 

माधुरी दीक्षित का वर्कफ्रंट
माधुरी दीक्षित धक-धक गर्ल से मशहूर हैं। उन्होंने अपने करियर में शानदार फिल्में की हैं, जैसे ‘दिल तो पागल है’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘देवदास’ आदि। आखिरी बार माधुरी ‘भूल भूलैया 3’ में नजर आईं थीं। साथ ही आपको बतात चलें कि माधुरी दीक्षित के पति डॉ.  श्रीराम माधव नेने हैं और उनके दो बेटे हैं अरिन और रयान।

More Topics

इसे भी पढ़े