Total Users- 1,167,823

spot_img

Total Users- 1,167,823

Saturday, March 7, 2026
spot_img

कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज होगी 2026 को

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन कॉमेडी और हॉरर का तड़का लगाने के बाद अब अपनी आशिकी से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। कार्तिक जल्द ही ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके लुक को लेकर चर्चा काफी जोरों पर हैं। हालांकि, अभी तक मूवी से कार्तिक का लुक रिवील नहीं किया गया है। इसी बीच अब ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है। फिल्म के रिलीज के लिए एक खास दिन चुना गया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की फिल्म की रिलीज डेट पर बड़ा अपडेट सामने आया है। कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी की पिछले साल दिसंबर में अनाउंसमेंट हुई थी। एक वीडियो के जरिए सिर्फ हिंट दिया गया था कि फिल्म 2026 को रिलीज होगी। तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के रिलीज डेट को लेकर अपडेट दिया है। इस ट्वीट में ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ की रिलीज डेट रिवील की गई है। ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 13 फरवरी, 2026 को वैलेंटाइन डे वीकेंड पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने अभी तक फिल्म का पहला लुक और आधिकारिक पोस्टर जारी नहीं किया है।

कार्तिक आर्यन की ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में ‘पुष्पा 2’ फेम एक्ट्रेस श्रीलीला के लीड रोल में होने की चर्चा है। वहीं, दूसरी तरफ अनन्या पांडे के लेकर भी खबरें आ रही हैं। इसी बीच कार्तिक ने श्रीलीला संग एक रोमांटिक तस्वीर पोस्ट की है.

More Topics

 कृषक उन्नति योजना से सशक्त हो रहे अन्नदाता

किसानों की खुशहाली को मिला बल, अंतर राशि से...

महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी

-महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल जानकी-सरकारी योजनाओं...

स्व-सहायता समूह से जुड़कर लखपति दीदी बनी कांतिबाई

मेहनत, धैर्य और सही मार्गदर्शन से कोई भी महिला...

इसे भी पढ़े