Total Users- 1,170,644

spot_img

Total Users- 1,170,644

Friday, March 13, 2026
spot_img

आश्रम 3 पार्ट 2: फैंस का इंतजार खत्म, बॉबी देओल की वेब सीरीज MX Player पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज ‘आश्रम’ सीजन 3 पार्ट 2 आखिरकार रिलीज हो गई है। 26 फरवरी रात 10 बजे MX Player पर इसे स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया। खास बात यह रही कि मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए इसे रात 12 बजे की बजाय 10 बजे ही रिलीज कर दिया, जिससे दर्शकों में जबरदस्त खुशी देखने को मिली।

धर्मगुरु की रहस्यमयी दुनिया में बढ़ेगा ड्रामा

इस सीरीज में बॉबी देओल निर्मल बाबा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिनकी दुनिया में सत्ता, धोखा और अंधभक्ति की गहरी साजिशें छिपी हैं। सीजन 3 के पार्ट 2 में कहानी और भी रोमांचक मोड़ लेने वाली है, खासकर जब पम्मी पहलवान (अदिति पोहनकर) अपने अपमान और दर्द का बदला लेने के लिए वापस लौटती है।

पम्मी का बदले वाला अवतार करेगा चौंका देने वाला खुलासा

पार्ट 2 में पम्मी पहलवान अपने पुराने डर को पीछे छोड़कर निर्मल बाबा से बदला लेने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं, कहानी में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब वह भोपा स्वामी (चंदन रॉय सान्याल) से हाथ मिला लेती है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पम्मी बाबा निराला का खेल खत्म कर पाएगी या एक नई साजिश का शिकार बन जाएगी।

फ्री में देखिए ‘आश्रम 3 पार्ट 2’

MX Player ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस रिलीज की घोषणा की थी। पोस्ट में लिखा था,
“भक्तों, निर्मल बाबा से मिलने नहीं आओगे? ‘एक बदनाम आश्रम’ सीज़न 3 भाग 2 अब MX Player पर उपलब्ध है, फ्री में देखो!”

स्टार कास्ट और दमदार परफॉर्मेंस

इस सीरीज में बॉबी देओल के अलावा अदिति पोहनकर, चंदन रॉय सान्याल, त्रिधा चौधरी, दर्शन कुमार, अनुरिता झा, राजीव सिद्धार्थ और सचिन श्रॉफ जैसे दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

क्या ‘आश्रम’ का यह सीजन दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा? या फिर बाबा निराला एक बार फिर अपने खेल में सफल होंगे? जानने के लिए देखिए ‘आश्रम 3 पार्ट 2’ केवल MX Player पर, वो भी बिल्कुल फ्री!

More Topics

बिहार भर्ती बोर्ड की गंभीर लापरवाही ,एडमिट कार्ड पर पर कुत्ते की फोटो

बिहार के रोहतास में भर्ती परीक्षा प्रणाली की गंभीर...

साझी मेहनत, साझा समृद्धि — ‘बिहान’ से बदल रहा ग्रामीण महिला जीवन

धमतरी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित छत्तीसगढ़...

धामी सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला 2027 के लिए 1000 करोड़ किये आवंटित

आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और राज्य के धार्मिक...

इसे भी पढ़े