जूनियर NTR की ‘देवरा’ में 200% की भयंकर उछाल, एडवांस बुकिंग में मची हलचल

तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की ओपनिंग डे पर शानदार प्रदर्शन करने की तैयारी में है। फिल्म की एडवांस बुकिंग में दूसरे दिन मंगलवार को दोगुना से अधिक की वृद्धि हुई है। जबकि प्री-सेल्स के लिए दो दिन बचे हैं। बुधवार सुबह तक, वर्ल्डवाइड फिल्म की ग्रॉस एडवांस बुकिंग 50 करोड़ तक पहुंच चुकी है। कोराटाला शिवा ने इस एक्शन-ड्रामा फिल्म को निर्देशित किया है, जिसमें जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी हैं। शुक्रवार, 27 सितंबर को देवरा की रिलीज होगी। इस फिल्‍म को लेकर फैंस का उतावलापन इसलिए भी है कि एक्‍टर की पिछली सोलो हीरो फिल्‍म ‘अरविंदा समेथा’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। यानी 6 साल बाद Jr NTR पर्दे पर अपनी सोलो हीरो फिल्‍म लेकर आ रहे हैं।

सोमवार को ओपनिंग डे के लिए ‘देवरा’ के लिए अग्रिम बुकिंग शुरू हुई थी, और देश भर में 24 घंटे में 2 लाख से अधिक टिकट बिके थे। इसके बावजूद, बुधवार सुबह तक लगभग 48 घंटों में 6.77 लाख टिकटों की प्री-सेल बुकिंग हो चुकी है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने 17.33 करोड़ रुपये का घरेलू नेट कलेक्शन और करीब 29.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। मंगलवार को सोमवार से 200% अधिक तेजी है।

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े