मखाने के 3 लाजवाब डिशेज,झटपट बनने वाली आसान रेसिपीज

कभी भी आये मेहमानों के लिए किचन में रखे मखाने से 3 लाजवाब डिशेज झटपट तैयार की जा सकती हैं। चाय के साथ परोसने के लिए कुरकुरे मसाला मखाना, मुख्य भोजन के लिए मखाना करी और मीठे में मखाने की खीर की आसान रेसिपी बताई गई है। कैसे बनाएं मखाने से ये 3 कमाल की डिशेज।

कुरकुरे मसाला मखाना

मेहमानों के लिए नमकीन बिस्किट के चाय के साथ कुरकुरे मसाला मखाने सर्व करें। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाई में चम्मच घी गर्म करें। इसमें अब मखाने डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक अच्छे से भून लें, जब तक ये क्रिस्पी न हो जाएं। पाककला और व्यंजन

अब आप गैस को बंद कर दें और गरम मखानों में स्वादानुसार नमक, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला और थोड़ा-सा भुना जीरा पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।

मखाना करी

यदि आप मेहमानों के खाने के लिए आलू, पनीर या छोले से हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं, तो एक बार आप मखाना करी जरुर बनाएं। इसके लिए आप एक चम्मच घी में 1 कप मखाने क्रिस्पी होने तक भून लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में तेल गरम करके जीरा, प्याज, अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर की प्यूरी भूनें। इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिलाएं। ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए थोड़ा काजू पेस्ट और पानी डालकर उबालें। आखिर में भुने मखाने और कसूरी मेथी मिलाएं। 2 मिनट पकाकर गरमा-गरम परोसें।

मखाने की खीर

मेहमानों के लिए लंच या फिर डिनर में कुछ स्वादिष्ट और हटकर सर्व करना चाहती हैं, तो मखाने से खीर बनाएं। इसके लिए मखानों को घी में भूनकर दरदरा पीस लें। अब एक बर्तन में दूध उबलने के लिए रख दें।

दूध गाढ़ा होने के बाद, इसमें दरदरे पिस हुए मखाने, चीनी और थोड़े से कटे हुए काजू-बादाम डाल दें। इसको आप 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर जरुर पकाएं। अंत में आप थोड़ी इलायची पाउडर जरुर मिलाएं। इससे मखाने की स्वादिष्ट बन जाएगी।

तैयार है मखाने की खीर है इसको आप ठंडा सर्व करोगे तो और भी टेस्टी लगेगी, इसको चाहे आप फ्रिज में भी रख सकते हैं।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े