मानसून में घर पर बनाएं औषधीय गुणों से भरपूर नीम-एलोवेरा जेल, जानें कैसे

मानसून के मौसम में स्किन संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पिंपल्स या स्किन ड्राई के कारण चेहरे की खूबसूरती कहीं न कहीं खो जाती है। कई लोग चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। ऐसे में कई महिलाएं पार्लर जाकर पैसे खर्च देती हैं। लेकिन आप घर पर ही नेचुरल रुप से चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं।

ऐसे दें चेहरे को नेचुरल ग्लो

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया है कि कैसे आप एलोवेरा जेल का एक खास तरीके से इस्तेमाल करके ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इस एलोवेरा जेल के साथ नीम के पत्तों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका मिश्रण बनाकर आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं।

जेल बनाने के लिए सामग्री

-ताजा एलोवेरा जेल
-नीम के 7-8 पत्ते रसायनउद्योग

जेल बनाने का तरीका

गौरतलब है कि एलोवेरा और नीम दोनों ही चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसका इस्तेमाल आपकी स्किन संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है। आइए आपको बताते हैं इसको कैसे बनाएं-

  • इस जेल को बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियां को अच्छी तरह धो लें।
  • इन पत्तियों को मिक्सर जार में ताजे एलोवेरा जेल के साथ डाल दें।
  • दोनों चीजों को अच्छी तरह पीसकर उनका स्मूद पेस्ट बना लें।
  • आपका खास होममेड जेल बनकर तैयार है, इसे आप चेहरे पर लगा सकती हैं।

किन बातों पर ध्यान रखें

असल में यह जेल आपकी स्किन को ग्लोइंग तो बनाएगा साथ ही पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याओं को दूर करेगा। इस जेल को आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। यदि आप इस जेल का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरुर कर लें। पैच टेस्ट के दौरान आपको कोई परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें।

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े