UNGA 81st Session: जयशंकर ने EU और नाउरू के नेताओं से की अहम मुलाकात, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र में हिस्सा लेने न्यूयॉर्क पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूरोपीय संघ (EU) के प्रतिनिधियों और नाउरू के राष्ट्रपति डेविड अडियांग के साथ उच्चस्तरीय बैठकें कीं।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि EU के सहयोगियों के साथ भारत-ईयू सहयोग, बहुपक्षीय मुद्दों और खाड़ी क्षेत्र, यूक्रेन तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र के मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा हुई।

इससे पहले विदेश मंत्री ने नाउरू के राष्ट्रपति डेविड अडियांग से भी मुलाकात की। जयशंकर ने कहा कि भारत नाउरू के साथ मजबूत द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग को महत्व देता है तथा विकास के क्षेत्र में साझेदार के तौर पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

वैश्विक मुद्दों पर भारत की सक्रियता

UNGA का 81वां सत्र ऐसे समय हो रहा है जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, आर्थिक अनिश्चितता और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दे प्रमुख हैं। भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जयशंकर की विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत की कूटनीतिक गतिविधियों का हिस्सा हैं।

आने वाले दिनों में विदेश मंत्री की अन्य देशों के विदेश मंत्रियों और संयुक्त राष्ट्र के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बैठकें प्रस्तावित हैं।

More Topics

चक्रधर समारोह में खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कलाकारों ने बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

रायगढ़ में आयोजित 41वें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह-2026...

इसे भी पढ़े