बारिश में फ्रिज में सब्जियां रखने पर भी जल्दी क्यों खराब हो जाती हैं?

बारिश का मौसम अपने साथ किचन से जुड़ी कई परेशानियां लेकर आता है। इस मौसम में अक्सर सब्जियां काफी जल्दी खराब हो जाती हैं। दो-तीन दिन में ही सब्जियां नरम पड़ने लगती हैं, उन पर दाग आने लगते हैं या उनमें से अजीब-सी गंध आने लगती है। ऐसे में अक्सर हम परेशान होते हैं कि जब सब्जियां फ्रिज में रखी हैं, तो फिर वे खराब कैसे हो रही हैं?

हो सकता है कि आपने भी इस समस्या का सामना किया हो। दरअसल, बारिश के मौसम में हवा में नमी बहुत ज्यादा होती है और यही नमी सब्जियों की सबसे बड़ी दुश्मन बन जाती है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-

बारिश में सब्जियां जल्दी खराब क्यों होती हैं?
सबसे पहले यह समझते हैं कि बारिश में सब्जियां फ्रिज में रखने के बाद भी खराब क्यों हो जाती है।

  • बारिश के मौसम में वातावरण में नमी का स्तर बढ़ जाता है। चूंकि सब्जियां पहले से ही पानी से भरपूर होती हैं, तो ऐसे में नमी से उनमें फंगस, बैक्टीरिया और सड़न जल्दी शुरू हो सकती है।
  • अगर गीली सब्जियों को यूं ही फ्रिज में रख दिया जाए, तो ऐसे में वे जल्दी गलने लगती हैं। खासकर धनिया, पालक, मेथी, भिंडी, लौकी, शिमला मिर्च जैसी सब्जियां इस वजह से जल्दी खराब होती हैं।
  • कभी-कभी हम आलस या किसी अन्य वजह से फ्रिज की ट्रे में बहुत ज्यादा सब्जियां भरकर रख देते हैं। जिससे उनके बीच हवा ठीक से नहीं घूम पाती। इससे कुछ सब्जियां पसीजने लगती हैं और धीरे-धीरे बाकी सब्जियों को भी खराब करने लगती हैं।
  • कभी-कभी फ्रिज में रखी एक खराब या गली हुई सब्जी भी बाकी सब्जियों को जल्द ही खराब कर देती है।

सब्जियों को बारिश में खराब होने से कैसे बचाएं?

अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो बारिश के मौसम में भी सब्जियों को खराब होने से बचाया जा सकता है।

  • सब्जियों को धोने के बाद एक सूखे कपड़े या किचन टॉवल से अच्छी तरह पोंछ लें। उनमें पानी की बूंदें बिल्कुल न रहें।
  • धनिया, पुदीना, पालक जैसी सब्जियों को हल्के सूखे टिश्यू पेपर या सूती कपड़े में लपेटकर रखें, जिससे वह अतिरिक्त नमी सोख ले।
  • अगर किसी सब्जी में काले दाग, बदबू, चिपचिपापन दिखे, उसे बाकी सब्जियों से तुरंत अलग कर दें।
  • अगर फ्रिज की ट्रे में पहले से नमी, पानी या पुराने पत्ते पड़े हैं, तो नई सब्जियां भी जल्दी खराब होंगी। इसलिए हफ्ते में एक-दो बार ट्रे को साफ और सूखा जरूर करें।
  • बारिश में एक साथ बहुत ज्यादा सब्जियां खरीदने से बचें।

More Topics

UNGA 81st Session: जयशंकर ने EU और नाउरू के नेताओं से की अहम मुलाकात, वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र...

इसे भी पढ़े