Total Users- 989,663

spot_img
spot_img

Total Users- 989,663

Sunday, May 18, 2025
spot_img
spot_img

बालों में प्याज का हेयर मास्क करेगा जादू , इन चीजों का करें इस्तेमाल

कई शोधों से यह साबित हुआ है कि प्याज का अर्क बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। प्याज में विटामिन B, C, E, जिंक, पोटैशियम और फोलिक एसिड जैसे जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो बालों को पोषण देकर उन्हें मजबूत और घना बनाते हैं। इसके अलावा प्याज में सल्फर भी होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है। अगर आप भी झड़ते बालों की समस्या से परेशान हैं, तो प्याज को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर सकते हैं। नीचे हम आपको प्याज से बने कुछ असरदार हेयर मास्क के बारे में बताएंगे, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकते हैं।

शहद और प्याज का हेयर मास्क
यह मास्क बालों को नमी देने के साथ-साथ स्कैल्प को भी हेल्दी बनाता है। इससे झड़ते बालों की समस्या को कम किया जा सकता है।
कैसे बनाएं: आधा कप प्याज का रस लें। इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिक्सचर को अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। 15 मिनट तक इसे बालों में रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें। हफ्ते में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

अदरक और प्याज का हेयर मास्क
यह मास्क रक्त संचार को बढ़ाता है, जिससे हेयर ग्रोथ को बढ़ावा मिलता है।
कैसे बनाएं: बराबर मात्रा में अदरक और प्याज का रस लें। दोनों रसों को अच्छी तरह मिलाकर स्कैल्प पर मसाज करें। 1 घंटे तक इसे बालों में रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से धो लें।

नारियल तेल और प्याज का हेयर मास्क
यह मास्क बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
कैसे बनाएं: प्याज का रस और नारियल तेल 1:1 के रेशियो में मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। 30 मिनट तक इसे बालों में रहने दें और फिर शैंपू से धो लें। हफ्ते में 1 से 2 बार इस मास्क का इस्तेमाल करने से आपके बालों को कमाल के नतीजे मिल सकते हैं।

एलोवेरा और प्याज का हेयर मास्क
अगर आप बालों को मजबूत, घना और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो एलोवेरा और प्याज से बना ये हेयर मास्क बहुत प्रभावी हो सकता है। प्याज बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है, जबकि एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक पहुंचाता है और जलन व खुजली से राहत देता है।
कैसे बनाएं: एक कटोरी में एलोवेरा जेल और प्याज के रस को अच्छी तरह मिलाएं। इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों की लंबाई पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक बालों में छोड़ दें और फिर माइल्ड शैंपू और कंडीशनर से बाल धो लें। आप इस मास्क को हफ्ते में दो बार लगा सकते हैं, जिससे बालों को बेहतरीन पोषण मिलेगा और हेयर ग्रोथ में सुधार होगा।

spot_img

More Topics

जामुन से बढ़ाये हीमोग्लोबिन, रोज पिये जूस

जामुन गर्मियों का ऐसा फल है जिसमें कूलिंग प्रॉपर्टीज...

खास मेहमानों के लिए घर पर बनाए पनीर टिक्का बटर मसाला

पनीर टिक्का बटर मसाला एक बहुत ही स्वादिष्ट और...

रिकेट्स क्या होता है? क्या है इसके लक्षण और इलाज

रिकेट्स एक कंकाल संबंधी स्थिति है जिसकी विशेषता है:...

इस एक्टर ने 100 के नोट पर लिया था दादा मुनि यानि अशोक कुमार का ऑटोग्राफ

सीनियर बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अब भले ही फिल्मों में...

इसे भी पढ़े