राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी ने जीता कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स की 53 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 111 किग्रा, कुल 199 किग्रा वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से राजनांदगांव में खुशी का माहौल है। ज्ञानेश्वरी ने कहा कि अगला लक्ष्य देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

More Topics

इसे भी पढ़े