बारिश में बनाये स्वादिष्ट भरवां शिमला मिर्च, जानें रेसिपी

शिमला मिर्च एक ऐसी सब्जी है, जो अपनी खास खुशबू और कुरकुरे स्वाद के लिए जानी जाती है। पनीर, उबले हुए आलू और मसालों के चटपटे मिश्रण से भरी हुई शिमला मिर्च को जब कड़ाही में धीमी आंच पर पकाया जाता है, तो इसका स्वाद लाजवाब होता है। आप इसको लंच, डिनर या किसी पार्टी के मेन्यू में शामिल कर सकते हैं।

सामग्री

शिमला मिर्च- 4 मध्यम आकार की
उबले हुए आलू- 4 (मैश किए हुए)
पनीर- 50 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
आधा छोटा चम्मच हल्दी
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर – 1 छोटा चम्मच फलऔर सब्ज़ियां
जीरा और हींग- तड़के के लिए
नमक- स्वादानुसार
तेल- 3-4 बड़े चम्मच

ऐसे बनाएं

सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर सुखा लें। फिर चाकू की मदद से इसके ऊपर के ठंडल वाले गोल हिस्से को गोल काटकर निकाल लें।

फिर सारे बीज और सफेद रेशों को चम्मच की मदद से साफ कर लें। जिससे कि इसके अंदर स्टफिंग भरने के लिए अच्छी जगह बन जाए।

अब कड़ाही में एक बड़ा चम्मच तेल गरम कर लें। तेल गरम होने पर इसमें एक चुटकी हींग और जीरा डालें। फिर बारीक कटा हुआ प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें।

फिर धीमी आंच पर धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक को डालें। मसालों को कुछ सेकेंड के लिए भून लें और मैश किए हुए उबले आलू और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालें। इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक भूनें। शरीर-रचनाविज्ञान

अंत में आमचूर पाउडर, गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं। इस आसान तरीके से चटपटी स्टफिंग बनकर तैयार है। इसको एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।

जब आलू का मिश्रण ठंडा हो जाए, तो हाथों की मदद से इसको तैयार की गई शिमला मिर्च के अंदर दबा-दबाकर अच्छे से भर दें। ऊपर तक मसाले को बराबर कर लें, जिससे पकते समय मसाला बाहर न निकल जाएं।

फिर उसी कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें और भरी हुई शिमला मिर्च को कड़ाही में सीधा खड़ा करके रख दें। कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकने दें।

अब ढक्कन हटाकर शिमला मिर्च को चिमटे की सहायता से दूसरी तरफ पलटें। अब इसको चारों ओर से घुमा-घुमाकर तब तक पकाएं, जब तक कि शिमला मिर्च की बाहरी परत हल्की नरम न हो जाए। साथ ही उस पर हल्के भूरे रंग के निशान न आ जाएं।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े