असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली आपूर्ति और संक्रमण-रोधी छिड़काव जारी

गुवाहाटी, 28 जुलाई असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है और कई जिलों में जलस्तर कम हो रहा है। राज्य में बाढ़ से मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया है तथा प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 4.45 लाख रह गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि एक केंद्रीय दल ने इस समय बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल शिवसागर का दौरा किया और राज्य के पूर्वी हिस्सों में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की। आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, बाढ़ से अब तक मरने वालों की संख्या 68 है। पिछले 24 घंटों में मौत का कोई और मामला दर्ज नहीं किया गया और किसी के लापता होने की भी सूचना नहीं मिली।

अधिकारियों ने बताया कि शिवसागर, गोलाघाट, चराइदेव, जोरहाट, नगांव और कामरूप (महानगर) जिले अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं। हालांकि, बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या घटकर 4.45 लाख रह गई है। चराइदेव सबसे अधिक प्रभावित जिला बना हुआ है, जहां 1.88 लाख लोग अब भी बाढ़ से प्रभावित हैं।

इसके बाद शिवसागर में 1.44 लाख और जोरहाट में 74,458 लोग प्रभावित हैं। रविवार तक पांच जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या 5.24 लाख से अधिक थी। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम जारी है।

More Topics

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

रायपुर में 70 लाख की चोरी का खुलासा, 12 दिन पुराना रसोइया निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा स्थित कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल के...

राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी ने जीता कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी ने स्कॉटलैंड के...

सरकारी नौकरी का झांसा देकर महिला से 1.50 लाख की ठगी

भिलाई में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक...

प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने...

इसे भी पढ़े