कनाडा में भारतीय मूल की 26 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टोरंटो, 27 जुलाई कनाडा के टोरंटो शहर में भारतीय मूल की 26 वर्षीय एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, यह मामला किसी सुनियोजित हमले का प्रतीत होता है। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोप में भारतीय मूल के ही 37 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

टोरंटो पुलिस सेवा ने शनिवार को एक बयान में बताया कि गोलीबारी की यह घटना शुक्रवार सुबह हंबरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड के चौराहे पर हुई। मृत महिला की पहचान नवनीत कौर के रूप में हुई है, जबकि ओंटारियो प्रांतीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान ब्रैम्पटन निवासी शरणजीत सिंह के तौर पर की गई है। पुलिस के मुताबिक, सुबह करीब 7:23 बजे सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे, जहां नवनीत कौर गोली लगने से गंभीर रूप से घायल मिलीं।

जान बचाने के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने गोली मारने से पहले पीड़िता से थोड़ी देर बातचीत की थी। इसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर महिला को गोली मार दी और पुलिस के पहुंचने से पहले मौके से फरार हो गया।

More Topics

अखिलेश यादव ने 37 दिन चले CJP छात्र आंदोलन के ‘गुप्त समझौते’ पर पारदर्शिता की मांग की

समाजवादी पार्टी ने सोमवार को परीक्षा से जुड़े मुद्दों...

रायपुर में बिना अनुमति पोस्टर-फ्लेक्स लगाए तो लगेगा भारी जुर्माना

रायपुर नगर निगम ने बिना अनुमति सार्वजनिक स्थानों पर...

इसे भी पढ़े