अक्षय कुमार श्री माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंच टेका माथा, उमड़ी फैंस की भारी भीड़

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित प्रतिष्ठित श्री माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कुमार इस तीर्थयात्रा के आधार शिविर कटरा पहुंचे, जिसके बाद वह प्रार्थना करने के लिए पवित्र गुफा मंदिर की ओर रवाना हुए। अभिनेता के इस दौरे को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों में काफी उत्साह देखा गया।

इस फिल्मी सितारे की एक झलक पाने की उम्मीद में कई लोग मार्ग और मंदिर परिसर के आसपास एकत्र हो गए थे। अधिकारियों ने बताया कि कुमार ने पवित्र गुफा मंदिर में माथा टेका और वापसी से पहले कुछ समय प्रार्थना करने में बिताया। उनका यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब आगामी वार्षिक अमरनाथ यात्रा और मौजूदा गर्मियों की छुट्टियों के मौसम के कारण देश भर से तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ मंदिर पहुंच रही है।

पवित्र गुफा में की विशेष प्रार्थना

अधिकारियों के अनुसार, अक्षय कुमार ने मां वैष्णो देवी की पवित्र प्राकृतिक गुफा में पूरी श्रद्धा के साथ माथा टेका। उन्होंने माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की और वहां से वापस लौटने से पहले कुछ समय मंदिर परिसर में एकांत में प्रार्थना करते हुए बिताया।

More Topics

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर प्रदेशभर में जागरूकता, जांच और टीकाकरण अभियान को मिली गति

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित सभी जिलों में आयोजित हुए व्यापक जनजागरूकता...

समर्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए अहम उपक्रम साबित होगा खेल – अरुण साव

-उप मुख्यमंत्री ने स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का किया शुभारंभ-छत्तीसगढ़ में...

मेटा ने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाया: कंपनी बोली- गलती से हुआ

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना...

इसे भी पढ़े