इंदौर के गेंदेश्वर महादेव मंदिर में स्‍थापित है ’12 ज्योतिर्लिंग’…

शहर के परदेशीपुरा में स्थित गेंदेश्वर द्वादश मंदिर, जिसे शिव धाम भी कहते हैं, लोगों की आस्था का केंद्र है। यह उन कम शिवालयों में से एक है जहां एक जगह पर बारह शिवलिंग दिखाई देते हैं। सावन महीने में हर सोमवार भगवान की मनोहर पूजा की जाती है। साथ ही पार्थिव शिवलिंग को हर दिन बनाकर अभिषेक किया जाता है। यहां दर्शन-पूजन करने वालों की लंबी कतार देखने को मिलती है।

मंदिर का इतिहास : 2002 में इसका निर्माण हुआ था। शिवलिंग को नर्मदा नदी से लाया गया है, जिसके चारों ओर बारह ज्योतिर्लिंग लगाए गए हैं। चारों धाम के देवता भी हैं। गुंबद के बाहर एक ज्योतिर्लिंग है। भक्तों को इससे दूर से भगवान का दर्शन होता है। हर साल यहां पांच दिवसीय विवाह उत्सव होता है।

मंदिर की एक विशेषता यह है कि पुजारी विश्वजीत शर्मा 1100 रुद्राक्ष धारण कर एक पैर पर खड़े होकर तांडव आरती करते हैं। आरती लगभग एक घंटे चलती है। शिवभक्तों में इस आरती का विशेष आकर्षण है। हजारों भक्त इसमें शामिल होते हैं। सावन में सवा लाख पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया जाता है। मंदिर भी भगवा पताकाओं से सजाया गया है।

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े