भारत के ये मंदिर सेहत संबंधी समस्याओं, संतान प्राप्ति और रोग मुक्ति की लोक मान्यताओं से जुड़े है

भारत में मंदिरों को सिर्फ पूजा-पाठ का स्थान नहीं बल्कि आशा, मानसिक शांति और आध्यात्मिक शक्ति का केंद्र माना जाता है। अलग-अलग हिस्सों में कुछ खास मंदिर हैं। जो मानसिक तनाव, सेहत संबंधी समस्याओं, संतान प्राप्ति और रोग मुक्ति की लोक मान्यताओं से जुड़े हैं।

लाखों की संख्या में भक्त इन मंदिरों में मानसिक बल, आशीर्वाद और आध्यात्मिक संतुलन प्राप्त करने के लिए जाते हैं। ऐसे 7 मंदिर जहां पर भक्त आरोग्य और अच्छी सेहत की प्रार्थना करते हैं।

नैना देवी मंदिर
हिमाचल प्रदेश में स्थित नैना देवी मंदिर प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यहां पर मां सती की आंख गिरी थी। इस कारण इस स्थान को नैना देवी कहा जाता है। नैना देवी को ज्ञान, दृष्टि और दिव्य दर्शन की अधिष्ठात्री देवी माना जाता है।

यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि आंखों से जुड़ी समस्याओं में देवी का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं मानसिक स्पष्टता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

मेहंदीपुर बालाजी मंदिर
राजस्थान के दौसा जिले में स्थित यह मंदिर हनुमान जी के बाला जी रूप को समर्पित है। यह भारत के खास और चर्चित आध्यात्मिक केंद्रों में से एक है।

बालाजी आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां पर दर्शन करने से चिंता, मानसिक तनाव, डर, बुरी नजर और मानसिक कष्ट दूर होते हैं। मंदिर का प्रसाद घर न ले जाने वाली परंपरा भी फेमस है।

बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
झारखंड में स्थित बैद्यनाथ शिवलिंग देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। वैद्यनाथ शब्द का अर्थ चिकित्सकों के स्वामी से है। भगवान शिव के इस रूप के दर्शन और पूजन से रोग और कष्ट दूर होते हैं।

यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि वैद्यनाथ दर्शन करने से दीर्घकालिक रोगों से छुटकारा मिलता है। वहीं यहां दर्शन करने से मानसिक संतुलन, शारीरिक पीड़ा में राहत और आध्यात्मिक शांति की प्राप्ति होती है।

काशी विश्वनाथ मंदि
यूपी के वाराणसी शहर में स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर को भारत के सबसे प्राचीन और पूजनीय शिव मंदिरों में से एक है। भक्तों का मानना है कि यहां पर भगवान शिव के समक्ष सच्ची प्रार्थना करने से सेहत, दीर्घायु और आध्यात्मिक शांति मिलती है।

गर्भरक्षाम्बिगई मंदिर
दक्षिण भारत के तमिलनाडु में स्थित गर्भरक्षाम्बिगई का मंदिर फेमस है। यहां पर देवी गर्भरक्षाम्बिगई की पूजा होती है। यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि मंदिर में दर्शन करने से सुरक्षित गर्भावस्था, संतान प्राप्ति और स्वस्थ प्रसव में आसानी होती है। दंपत्ति के बीच यह मंदिर काफी फेमस है।

झंडेवालान मंदिर
नई दिल्ली में मौजूद झंडेवालन मंदिर मां आदिशक्ति को समर्पित है। यहां पर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के बीच मान्यता है कि जिन भी लोगों पर बुरी नजर होती है। उनके मंदिर में पूजा करने से यह समस्या दूर हो जाती है।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

इसे भी पढ़े