रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने फ्रेंडशिप डे धूमधाम से मनाया

अंचल की अग्रणी समाजसेवी संस्था रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब में सेवा कार्यों के अलावा सदस्यों के बीच आपसी मेल-मिलाप और भाईचारा बढ़ाना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है ताकि कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता बढे. इसी कारण से समय समय पर ऐसे कार्यक्रम किये जाते हैं जिनमें मनोरंजन हो आत्मीयता बढे और साथ ही आगे कार्य की रूपरेखा बने. इसी तारतम्य में फ्रेंडशिप डे कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें क्लब के सदस्यों व उनके परिवार के 160 से ज़्यादा लोगों ने अपनी सहभागिता दीं .

पूरब टाइम्स, भिलाई. पिछले दिनों रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर ने “फ्रेंडशिप डे ” कार्यक्रम का भव्य तरीके से आयोजन किया. दुर्ग के होटल रोमन पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम में सदस्यों एवं उनके परिवारों ने स्विमिंग पूल पार्टी, म्युज़िक व गेम्स के साथ लज़ीज़ व्यंजनों का मज़ा लिया. सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस पिकनिकनुमा कार्यक्रम में हँसी ठहाके व दोस्ती का अद्भुत नज़ारा देखने मिला.

रोटरी क्लब भिलाई ग्रेटर के सचिव सजल अग्रवाल ने बताया कि ​कार्यक्रम निदेशकों रिदम विवेक सूरी और टीना विक्रम खंडेलवाल की अथक मेहनत, समर्पण और हर छोटी से छोटी बात पर ध्यान देने की वजह से फ्रेंडशिप डे का यह उत्सव एक मेगा-हिट और बेहद सफल आयोजन बना.

इस कार्यक्रम के प्रायोजक विवेक सूरी और निकेत मेहता थे. ​क्लब के अध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने बताया कि उनके क्लब ने , रोटरी ग्लोबल ग्रांट से, भिलाई के रामनगर मुक्ति धाम के बेहतरीन संधारण का बीड़ा उठाया है. साथ ही स्कूलों में बच्चों के व्यक्तित्व विकास के लिए सालाना कार्यक्रम प्रारम्भ कर चुके हैं . उन्होंने अपने इस साल के कार्यकाल में बच्चों के स्वस्थ परीक्षण, वृक्षारोपण समेत अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की भी जानकारी दी .

इस कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षगण मलय जैन, मधुर चितलांग्या, नितिन सूपे, दीप गोयल, नवीन अग्रवाल, संदीप अग्रवाल (एन आर ), संदीप अग्रवाल (टंकेश्वरी) व भारी संख्या में सदस्यों, महिलाओं व बच्चों ने उपस्थिति दी. क्लब के कोषाध्यक्ष जयदीप बेदी ने सभी की सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया.

More Topics

देवभोग बना गुणवत्ता और विश्वास का प्रतीक: मंत्री रामविचार नेताम

पशुधन विकास मंत्री रामविचार नेताम ने दुर्ग जिले के...

धमतरी में भारी बारिश से उफान पर नदियां, गंगरेल बांध के 3 गेट खुले

धमतरी जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के...

GSLV-F17 की सफलता पर PM मोदी ने ISRO को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने GSLV-F17 मिशन के सफल प्रक्षेपण...

जयशंकर का दो टूक जवाब, रूसी तेल खरीदने से खत्म नहीं होगा रूस-यूक्रेन युद्ध

नई दिल्ली/कीव। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस-यूक्रेन संघर्ष...

इसे भी पढ़े