Total Users- 1,181,168

spot_img

Total Users- 1,181,168

Thursday, March 26, 2026
spot_img

रायपुर: महापौर पद की प्रत्याशी दीप्ति दुबे और पार्षद प्रत्याशी रूखमणी जोगी ने वार्ड 26 में किया जनसंपर्क

रायपुर शहर में नगर निकाय चुनाव की हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 26 के शुक्रवारी बाजार क्षेत्र में महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती दीप्ति प्रमोद दुबे और पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती रूखमणी सुंदरलाल जोगी ने घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।

प्रचार के दौरान प्रत्याशियों ने जनता से संवाद कर अपने चुनावी एजेंडे को साझा किया और वार्ड के समग्र विकास के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी, स्वच्छता, सड़क, जल निकासी और अन्य समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।

स्थानीय नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपनी समस्याएं भी साझा कीं। प्रत्याशियों ने आश्वासन दिया कि जनता का समर्थन मिलने पर वे वार्ड और शहर के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी।

इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक भी शामिल रहे, जिन्होंने नारेबाजी और पर्चे वितरित कर चुनावी माहौल को और गर्मा दिया। पूरे क्षेत्र में चुनावी चर्चाएं जोरों पर हैं और जनता का रुख मतदान के दिन साफ होगा।

More Topics

खाद्य विभाग की सचिव रीना बाबा साहब कंगाले ने ली समीक्षा बैठक

-कमर्शियल एलपीजी वितरण के लिए प्राथमिकता श्रेणियां तय, दैनिक...

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

इसे भी पढ़े