सुप्रसिद्ध पंडवानी गायक पं. कन्हैयालाल व्यास पर हमला, चोरी के इरादे से घुसे तीन नकाबपोश अपराधी

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पंडवानी गायक पं. कन्हैयालाल व्यास पर रविवार रात को हमला हुआ। घटना रात करीब 1.30 बजे लवन स्थित उनके घर में घटी, जब तीन नकाबपोश चोर चोरी के इरादे से घर में घुसे। इस दौरान पं. व्यास के बाएं हाथ की उंगलियों में गंभीर चोट आई और उन्हें सात टांके लगवाने पड़े।

घटना की जानकारी मिलने पर पं. व्यास को घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लवन में उपचार के लिए ले जाया गया। लवन पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बारे में पं. व्यास ने बताया कि जब उनकी पत्नी लीला देवी वॉशरूम में थीं, उसी दौरान तीन चोर घर के पीछे की सीढ़ी से कूदकर अंदर घुसे और बिजली की लाइट बंद कर दी। जैसे ही लाइट बंद हुई, उनकी पत्नी ने चिल्लाकर पूछा कि बिजली कैसे बंद हो गई है। इसके बाद चोरों ने हमला कर दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों को पकड़ने के प्रयास में जुटी है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े