निकाय चुनाव 2025: कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सीएम विष्णुदेव साय का हमला, बताया ‘कॉपी-पेस्ट’

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर जारी कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे भाजपा के ‘अटल संकल्प पत्र’ की नकल बताते हुए कांग्रेस पर पिछले चुनावी वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह कर रही है और उसका घोषणा पत्र सिर्फ वादों की फेहरिस्त भर है, जिसे पूरा करने की नीयत नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस के झूठे वादों को समझ चुकी है और इस बार नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को भारी समर्थन मिलेगा।

दिल्ली चुनाव पर भी साधा निशाना

सीएम विष्णुदेव साय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि अरविंद केजरीवाल के 10 साल के छल को जनता जान चुकी है। उन्होंने दावा किया कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को देखा है और भाजपा पर विश्वास बढ़ा है।

कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र

गौरतलब है कि कांग्रेस ने हाल ही में निकाय चुनाव 2025 के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें महिलाओं, युवाओं और शहरवासियों के लिए कई वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में नगरीय विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया है। अब देखना यह होगा कि आगामी चुनाव में जनता किस पार्टी पर भरोसा जताती है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में 5 प्रशिक्षु IFS अधिकारियों की पहली पोस्टिंग

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 बैच के 5 प्रशिक्षु भारतीय...

केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी

पलक्कड़ (केरल), तीन अगस्त केरल के पलक्कड़ जिले में...

कुम्हारी में चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के महामाया पारा...

इसे भी पढ़े