आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मेरी भागीदारी वेबसाईट कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दे रहीं है ।
रिसाली निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा सहभागिता से जानकारी हासिल की है।
रिसाली निगम सभागार में आयोजित महिला सुरक्षा व्यवस्था स्थापित करने वाली बैठक !
रिसाली निगम ने कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करवाने के लिए अभूतपूर्व पहल करते हुए निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया । रिसाली निगम आईसीसी के अध्यक्ष कि अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लैंगिक उत्पीड़न की शिकायत करने की प्रक्रिया के साथ – साथ व्यथिता की शिकायत पर की जाने वाली कार्यवाहियों पर चर्चा करके जानकारी साझा की गई उल्लेखनीय है कि कर्मचारियों को सुरक्षा मामले में रिसाली निगम द्वारा यह पहला कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगो ने सुरक्षा व्यवस्था कायम करने की जानकारी हासिल की और अपने प्रश्न पूछकर अपने अधिकार को जाना व जिम्मेदारियों को समझा ।
सामाजिक कार्यकर्ता निशा देशमुख ने कार्यस्थल पर गरिमापूर्ण कामकाजी वातावरण बनाने के उपाय बताए!
महिला सुरक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली सामाजिक कार्यकर्ता निशा देशमुख ने कार्यस्थल पर गरिमापूर्ण कामकाजी वातावरण बनाने के मामले में की जाने वाली प्रावधानित कार्यवाहियों की जानकारी देते हुए यह भी बताया कि कैसे नगर निगम की आंतरिक शिकायत समिति निगम कर्मियों की सुरक्षा करने के साथ साथ निगम क्षेत्र के स्कूल, कालज, अस्पताल, बाजार जैसे सार्वजनिक स्थानों पर कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करवाने की अहम भूमिका निभात है और इस भूमिका को पूरा करने में निगम कर्मचारियों द्वारा अपना महत्वपूर्ण योगदान कैसे दिया जा सकता है ।
मेरी भागीदारी वेबसाईट है कामकाजी महिलाओं की डिजिटल साथी !
रिसाली निगम में आयोजित कार्यशाला और संगोष्ठी मेरी भागीदारी वेबसाईट द्वारा रिसाली निगम के तत्वाधान में आयोजित की गई थी उल्लेखनीय है कि मेरी भागीदारी वेबसाईट महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले सभी कानून और कार्यालयीन अनुपलनीय नियमों की ऑनलाइन जानकारी देने वाली वेबसाइट है जिसका गठन उद्देश्य कामकाजी महिलाओं को विधिक तौर पर साक्षर बनाकर उन्हें आत्मरक्षा करने के कानूनी दांव पेंच की जानकारी देकर बौद्धिक तौर पर सशक्त बनाना है ।


