10 के चक्कर में बुजुर्ग से ₹1.95 लाख की ठगी

अवधपुरी, रिसाली (भिलाई) के रहने वाले 65 वर्षीय बुजुर्ग किशोर कुमार साहू ने एक गैस सिलेंडर बुक कराया था। 23 मई 2026 तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं होने पर उन्होंने सेक्टर-10 स्थित जयदीप गैस एजेंसी का नंबर इंटरनेट (गूगल) पर सर्च किया।

सर्च रिजल्ट में साइबर ठगों द्वारा डाला गया एक फर्जी नंबर मिला, जिसे पीड़ित ने असली समझकर उस पर कॉल कर दिया। कॉल रिसीव करने वाले शातिर ठग ने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया और बुजुर्ग को झांसे में ले लिया। उसने समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया और बुजुर्ग को एक व्हाट्सएप नंबर भेजा। ठग ने कहा कि गैस सर्विस को दोबारा एक्टिवेट करने के लिए ₹10 का ऑनलाइन टोकन अमाउंट ट्रांसफर करना होगा।

बुजुर्ग ने उसकी बात पर भरोसा करके अपने फोन-पे ऐप के जरिए ₹10 ट्रांसफर कर दिए।पुलिस के मुताबिक, इस ₹10 के छोटे ट्रांजैक्शन या किसी फर्जी लिंक/ऐप के जरिए ठगों ने बुजुर्ग के फोन और बैंकिंग डिटेल्स का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद बुजुर्ग के दो अलग-अलग बैंक, एसबीआई व यूको बैंक के खातों से ₹1.95 लाख की पूरी रकम साफ कर दी। इस मामले में भिलाई नगर सीएसपी और नेवई थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

More Topics

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज-राज्यपाल रमेन डेका

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम...

इसे भी पढ़े