सेवा सेतु से घर बैठे मिल रहे प्रमाण पत्र, धमतरी के सागर को मिला लाभ

छत्तीसगढ़ शासन की डिजिटल गवर्नेंस पहल “सेवा सेतु – जनता के द्वार, डिजिटल सरकार” आम नागरिकों के लिए बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस पहल के माध्यम से लोगों को अब विभिन्न शासकीय प्रमाण पत्रों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। घर बैठे ऑनलाइन आवेदन, डिजिटल सत्यापन और समयबद्ध प्रमाण पत्र जारी होने से समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

सेवा सेतु का उद्देश्य दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं को डिजिटल माध्यम से पहुंचाना है। यह पहल शासन की डिजिटल परिवर्तन यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है और इससे सरकारी सेवाएं अधिक पारदर्शी, सरल और तेज हुई हैं।

इसका ताजा उदाहरण धमतरी जिले की कुरूद तहसील में देखने को मिला, जहां निवासी सागर को एक जरूरी कार्य के लिए निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। पहले ऐसी प्रक्रिया में कई दिनों तक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन सेवा सेतु पोर्टल के जरिए उन्होंने घर बैठे ऑनलाइन आवेदन किया और आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए।

डिजिटल सत्यापन के बाद उनका आवेदन स्वीकृत हुआ और डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त निवास प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी कर दिया गया, जिसे उन्होंने आसानी से डाउनलोड कर उपयोग में लिया।

सेवा सेतु की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जिला और तहसील मुख्यालय तक आने-जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। इससे यात्रा खर्च और समय की बचत के साथ प्रशासनिक कार्यालयों में भीड़ भी कम हुई है और कार्यक्षमता में सुधार आया है।

राज्य सरकार का मानना है कि सेवा सेतु केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि नागरिक-केंद्रित सुशासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। धमतरी के सागर जैसे अनेक नागरिक इस पहल से लाभान्वित होकर डिजिटल भारत के सपने को साकार होते देख रहे हैं।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े