सूडा के नए सीईओ सुमीत अग्रवाल ने संभाला कार्यभार

राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के नए सीईओ एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2021 बैच के अधिकारी सुमीत अग्रवाल ने सोमवार को अपना कार्यभार ग्रहण किया। नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन में सूडा मुख्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने सूडा और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक लेकर विभागीय कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। इससे पहले वे दुर्ग नगर निगम के आयुक्त के रूप में कार्यरत थे।

कार्यभार संभालने के बाद सुमीत अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के शहरी क्षेत्रों का समग्र विकास और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों और तकनीकी टीम के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों को अधिक सशक्त, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बनाया जाएगा।

इस अवसर पर सूडा के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी दुष्यंत कुमार रायस्त, नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य, उप संचालक अर्पिता पाठक, अधीक्षण अभियंता रमेश सिंह, सूडा के उप मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील अग्रहरि, सचित कुमार साहू सहित विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

More Topics

 गुजरात में छत्तीसगढ़ पर्यटन की दमदार दस्तक

ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर गांधीनगर में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड...

भगवान शिव पर टिप्पणी मामले में अरुण पन्नालाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर...

UCC पर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, ST समुदाय रहेगा दायरे से बाहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर...

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद को सुलझाने के लिए हुई वार्ता बेनतीजा समाप्त हुई

उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह विवाद...

महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए !रिसाली निगम द्वारा की गई अभूतपूर्व पहल !

आंतरिक शिकायत समिति कार्यान्वयन प्रक्रिया पर कार्यशाला का आयोजन...

इसे भी पढ़े