Total Users-

1,228,096

spot_img

Total Users-

1,228,096
Sunday, May 24, 2026
spot_img

सुशासन तिहार: गांव-गांव पहुंच रही शासन की योजनाएं, शिविरों में मिल रहा त्वरित समाधान

ग्राम पंचायत कापन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 924 आवेदन प्राप्त
-पात्र हितग्राहियों को राशन कार्ड, श्रम कार्ड, रोजगार कार्ड, आइस बॉक्स, जाल एवं प्रधानमंत्री आवास की चाबियों का किया गया वितरण’
-26 मई को खरौद एवं खैजा में आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर

रायपुर। राज्य शासन द्वारा सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत लगातार जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के साथ-साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की जा रही है।

इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले के जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत कापन में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों ने अपनी मांगों, समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

शिविर में राशन कार्ड, श्रम कार्ड, रोजगार कार्ड, आइस बॉक्स, जाल सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामग्री एवं चेक वितरित किए गए। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्मित आवासों की चाबियां भी हितग्राहियों को सौंपी गईं।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं शिशुओं का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभाग द्वारा पूरक पोषण आहार, बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं बाल विवाह रोकथाम के संबंध में जागरूकता भी प्रदान की गई।

More Topics

दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक मौत, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र...

’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत’

सुशासन तिहार 2026 के समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु...

इसे भी पढ़े