सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट जारी

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 की डेटशीट जारी कर दी है। इस वर्ष सभी विषयों की परीक्षा 28 जुलाई (मंगलवार) को एक ही दिन आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी, जबकि विषय के अनुसार परीक्षा की अवधि दो या तीन घंटे निर्धारित की गई है।

बोर्ड के अनुसार अंग्रेजी, हिंदी, गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडीज, अकाउंटेंसी, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल एजुकेशन, साइकोलॉजी, इंफॉर्मेटिक्स प्रैक्टिसेज, एंटरप्रेन्योरशिप, लीगल स्टडीज, होम साइंस, रिटेल, आईटी, वेब एप्लीकेशन, टूरिज्म, बैंकिंग और हेल्थ केयर सहित अधिकांश विषयों की परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होगी।

वहीं हिंदुस्तानी संगीत, पेंटिंग, कमर्शियल आर्ट और योग जैसे विषयों के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है और उनकी परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।

More Topics

10 हजार 909 रुपये प्रति मानक बोरा तक मिली रिकॉर्ड

गीदम समिति ने रचा इतिहास, 38 वर्षों में सबसे...

जन्म प्रमाण पत्र मामले में विधायक ललित चंद्राकर ने विधानसभा में उठाया मुद्दा

जनहित में महत्वपूर्ण जानकारी विधानसभा प्रश्नोत्तरी का जवाब मंत्री...

वाशिंगटन और तेहरान के बीच टकराव और खतरनाक दौर में पहुंचा

मध्य पूर्व में जारी अमेरिका-ईरान युद्ध अब दुनिया की...

इसे भी पढ़े