विश्व पर्यावरण दिवस पर वेस्ट पार्क में गूंजा हरित संदेश

दुलदुला में स्वच्छता श्रमदान एवं वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प
वेस्ट मटेरियल से बनी आकर्षक कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जशपुर जिले के ग्राम पंचायत दुलदुला स्थित वेस्ट पार्क में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर पार्क परिसर की साफ-सफाई की तथा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण में जनभागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने नियमित स्वच्छता बनाए रखने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण और देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का सतत प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जैव विविधता संवर्धन तथा जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई और आमजन की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया गया।

दुलदुला का वेस्ट पार्क अपनी अनूठी अवधारणा के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां अनुपयोगी एवं कबाड़ सामग्री का पुनः उपयोग कर अनेक आकर्षक एवं उपयोगी संरचनाएं विकसित की गई हैं। पुराने टायर, लोहे के अनुपयोगी पार्ट्स तथा अन्य वेस्ट मटेरियल से झूले, बैठने की व्यवस्था, मयूर, तितली, घोड़ा सहित विभिन्न कलात्मक आकृतियां तैयार की गई हैं। ये नवाचार न केवल पार्क की सुंदरता बढ़ा रहे हैं, बल्कि लोगों को रिड्यूस, रीयूज़ और रिसाइकल का व्यवहारिक संदेश भी दे रहे हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े