सरकारी संपत्ति में तोड़फोड़ करने और निगम के शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के गंभीर आरोपों के साबित होने के बाद, संभाग-आयुक्त के आदेश पर रिसाली निगम के पार्षद विनय नेताम को पद से बर्खास्त कर दिया गया है।
विनय नेताम कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर पार्षद बने थे। उनकी इस बर्खास्तगी के बाद रिसाली-भिलाई की स्थानीय राजनीति में हड़कंप मच गया है.


