रायपुर में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार*

रायपुर के डीडी नगर क्षेत्र में किराये के मकान से संचालित ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व डीडी नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 7 मोबाइल, एक लैपटॉप, वाई-फाई राउटर और 17,200 रुपये नकद समेत करीब 2 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है

More Topics

इसे भी पढ़े