रायपुर में एमबीए छात्र से आधी रात लूट, डंडे से युवक पर किया हमला, फिर मोबाइल लूटकर दौड़ाया

रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आधी रात लूट की वारदात सामने आई है. एक्सप्रेस-वे पर दो बदमाशों ने एक MBA छात्र पर डंडे से हमला कर उसके साथ लूटपाट की. आरोपियों ने छात्र से करीब ₹80 हजार कीमत का मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना के बाद पीड़ित पहले तेलीबांधा थाना पहुंचा. वहां से घटनास्थल न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में होने के कारण उसे संबंधित थाने भेजा गया। मारपीट में उसके बाएं हाथ, सिर और पीठ पर चोटें आई हैं.

उसने न्यू राजेंद्र नगर स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट और मारपीट का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है.

More Topics

इसे भी पढ़े