रायपुर स्टेशन के गेट नंबर-7 का अंडरब्रिज मरम्मत कार्य के कारण 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इससे शहर के अन्य मार्गों और अंडरब्रिजों पर भारी ट्रैफिक दबाव बढ़ गया है.रायपुर रेलवे स्टेशन के गेट नंबर-7 (गुढ़ियारी साइड) पर स्थित एक्सप्रेस-वे अंडरब्रिज (समपार 380) को मरम्मत कार्य के चलते 4 जून 2026 से 18 जून 2026 तक पूरे 14 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा यहां आवश्यक निर्माण और मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण इस मार्ग पर सड़क यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- ख़बरें


