रायपुर कलेक्टर ने प्रोजेक्ट पुनर्जीवन व पर्यावरण पहल शुरू किया

रायपुर में पर्यावरण संरक्षण के लिए ‘प्रोजेक्ट पुनर्जीवन’ के तहत कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्टोरेट परिसर सहित पूरे शहर में पेड़ों को कंक्रीट से मुक्त करने की एक बड़ी मुहिम शुरू की गई है।कलेक्टर ने स्वयं कलेक्टोरेट परिसर में लगे पेड़ों के चारों ओर जमी हुई कंक्रीट की मजबूत परतों को तोड़कर हटाया। इसके बाद उन्होंने वहां मिट्टी डलवाई और सिंचाई के लिए व्यवस्थित गड्ढे तैयार करवाए ।कंक्रीट के घेरों और गैर-जरूरी लोहे के ट्री गार्ड्स की वजह से वर्षा का पानी, हवा और जरूरी पोषक तत्व पौधों की जड़ों तक नहीं पहुंच पा रहे थे। इससे पेड़ों का विकास रुक गया था। कंक्रीट हटने से अब जड़ों को ऑक्सीजन और पानी आसानी से मिल सकेगा।

More Topics

छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग

-छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा...

कवर्धा की प्रतिभा एक दिन बनेगी देश का गौरव -उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा विधानसभा के 171...

इसे भी पढ़े