महादेव बेटिंग ऐप मामला: ED की पूछताछ में शेफाली बग्गा से जुड़े नए खुलासे

महादेव ऑनलाइन बेटिंग सिंडिकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच जारी है। मामले में टीवी होस्ट और बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा से लगातार पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान उनके दिल्ली स्थित घर से 30 लाख रुपये नकद बरामद होने का दावा किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में शेफाली बग्गा ने बताया कि बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन से जुड़ी डील्स और भुगतान का हिसाब-किताब उनके पिता संभालते थे। ED का आरोप है कि सोशल मीडिया के जरिए अवैध बेटिंग ऐप्स का प्रचार कर यूजर्स को टेलीग्राम चैनलों पर भेजा जाता था।

ED के मुताबिक, PMLA की धारा 17 के तहत दर्ज बयान में शेफाली ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेटिंग ऐप्स का प्रचार किया था। एजेंसी का दावा है कि उन्होंने यह भी माना कि घर से बरामद नकदी बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन से हुई कमाई से जुड़ी है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

ED ने इस मामले में शेफाली बग्गा के पिता विपिन बग्गा और भाई शिवांश बग्गा को भी समन जारी किया है, लेकिन दोनों अब तक जांच में शामिल नहीं हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, शेफाली शुरुआती तीन समन पर पेश नहीं हुई थीं, जबकि बाद में दो दिनों तक ED के समक्ष उपस्थित होकर पूछताछ में शामिल हुईं।

More Topics

अमृत भारत योजना: छत्तीसगढ़ के चांपा, सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना को आधुनिक बनाने की...

अबूझमाड़ के अंधेरे को चीर कर पहुंची शिक्षा की रोशनी

दुर्गम अबूझमाड़ क्षेत्र में विकास और शिक्षा की एक...

एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

खेती-किसानी को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में...

बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, यातायात नियमों से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी

छात्र सुरक्षा और नशामुक्त परिसर के लिए स्कूलों-कॉलेजों को...

इसे भी पढ़े