बालोद जिले में बेटी से बात करने से मना करने पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने देर रात पीड़ित के घर में घुसकर लाठी-डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस मामले में शामिल सभी 6 आरोपियों को भिलाई से गिरफ्तार कर लिया। यह मामला पिनकापार चौकी क्षेत्र के ग्राम संबलपुर का है।


