बुंदिया और बड़सरा में खुलेंगे नए धान उपार्जन केंद्र, भटगांव के किसानों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा क्षेत्र के किसानों को बड़ी सौगात मिली है। सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड के ग्राम बुंदिया एवं बड़सरा में नवीन धान उपार्जन केंद्र खोलने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा इस संबंध में विधिवत आदेश जारी कर दिया गया है।

क्षेत्र के किसान लंबे समय से इन गांवों में नए धान उपार्जन केंद्र खोलने की मांग कर रहे थे। भटगांव विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और किसानों ने लक्ष्मी राजवाड़े को अपनी समस्या से अवगत कराया था। किसानों ने बताया था कि दूर स्थित उपार्जन केंद्रों तक धान पहुंचाने में उन्हें अतिरिक्त समय के साथ परिवहन और ट्रैक्टर भाड़े का खर्च भी उठाना पड़ता है।

किसानों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए लक्ष्मी राजवाड़े ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल को पत्र लिखकर बुंदिया और बड़सरा में नए धान उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति देने का आग्रह किया था। इसके बाद शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 एवं आगामी वर्षों के लिए दोनों केंद्रों की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है।

ग्राम बुंदिया में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित बतरा के अंतर्गत तथा ग्राम बड़सरा में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित शिवप्रसादनगर के अंतर्गत नवीन धान उपार्जन केंद्र स्थापित किए जाएंगे।https://pratikshacg.com/

किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

नए धान उपार्जन केंद्र शुरू होने से किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए दूर-दराज के केंद्रों तक जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे परिवहन, ट्रैक्टर भाड़े और अन्य खर्चों में कमी आएगी। साथ ही किसानों के समय और श्रम की भी बचत होगी। स्थानीय स्तर पर धान की तुलाई और उपार्जन की सुविधा मिलने से खरीदी प्रक्रिया अधिक सुगम और सुविधाजनक होगी।https://pratikshacg.com/

नवीन धान उपार्जन केंद्रों की स्वीकृति से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। किसानों ने इस निर्णय के लिए लक्ष्मी राजवाड़े के प्रति आभार जताते हुए कहा कि गांव के नजदीक धान खरीदी केंद्र उपलब्ध होने से उन्हें अपनी उपज बेचने में बड़ी राहत मिलेगी। किसानों ने इसे क्षेत्र के अन्नदाताओं के हित में महत्वपूर्ण पहल बताया।https://pratikshacg.com/

More Topics

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड की रीपैकेजिंग का खुलासा

FDA की बड़ी कार्रवाई: Lays समेत ब्रांडेड एक्सपायर्ड फूड...

इसे भी पढ़े