बिलासपुर: लगातार बारिश के बीच नदी-नालों और बांधों में खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू

बिलासपुर में लगातार बारिश के बीच नदी नालों और बांधों में खतरनाक स्टंट करने वाले युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। रतनपुर और कोटा पुलिस ने बांध में स्टंट कर रहे युवकों को पकड़कर कान पकड़वाकर उठक-बैठक कराई और दोबारा ऐसी हरकत न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस ने लोगों से बारिश के दौरान जान जोखिम में डालकर रील्स और स्टंट से बचने की अपील की है।

More Topics

इसे भी पढ़े