बारिश की समस्याओं से निपटने आम जनता की जागरूकता बेहद जरूरी

पूरब टाइम्स दुर्ग। पिछले दो दिनों से दुर्ग एवं उसके आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश हुई जिससे कि दुर्ग शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया एक दिन की बारिश से रिहायशी क्षेत्रों में पानी भर गया जिससे कि आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करने पड़ा। बारिश के शुरू होने के पहले ही नगर निगम के द्वारा विभिन्न प्रकार की तैयारी की गई, परंतु एक दिन की बारिश में वह सारी तैयारीया नाकाफी साबित हुई। दुर्ग शहर के बीचो-बीच से शंकर नाला गुजरता है। जिसके कारण बारिश के मौसम में हमेशा समस्या बनी रहती हैं । कई सालों से दुर्ग निगम के द्वारा घरों में वाटर हार्वेस्टिंग करने के लिए विभिन्न प्रयास किए गए जिससे कि घर की छतों का पानी जमीन के अंदर डाला जाता है, जिससे कि भुजल स्तर बढ़ जाता है और बारिश का पानी इस तरह से बर्बाद भी नहीं होता। परंतु आम जनता की जागरूकता की कमी के चलते आज भी पानी व्यर्थ बह रहा है इसमें आम जनता की जागरूकता बेहद जरूरी है तब कहीं जाकर बारिश के पानी को संग्रहित किया जा सकेगा।

More Topics

इसे भी पढ़े