बच्चों की शिक्षा और भविष्य के निर्माण में अभिभावकों की महत्वपूर्ण योगदान: मंत्री श्री नेताम

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए कृषि मंत्री
-नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत एवं मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
-सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिलें वितरित
-बलरामपुर और रामानुजगंज को मिली इंडोर स्टेडियम की सौगात

रायपुर। आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर जिले के नगर पालिका रामानुजगंज में लरंगसाय कम्युनिटी हाल में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री श्री नेताम सहित अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया।

इस मौके पर बच्चो को अतिथियों द्वारा निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, स्कूल बैग एवं गणवेश प्रदान किया गया। साथ ही कक्षा 9वीं में प्रवेशित छात्राओं को सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरित किया गया। वहीं 10वीं एवं 12वीं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूली बालिकाओं द्वारा मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात बालिकाओं ने बालिका शिक्षा के महत्व, समान अवसर और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देती हुई नाट्य प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को बालिकाओं की शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए उन्हें विद्यालय से जोड़ने का संदेश दिया। एकलव्य आवासीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी पारम्परिक वेशभूषा में लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री नेताम ने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की मजबूत नींव है।

More Topics

इसे भी पढ़े