पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन, 70 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक कला और पंडवानी गायन को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का रविवार को निधन हो गया। वे 70 वर्ष की थीं। उन्होंने शनिवार देर रात करीब 3:15 बजे रायपुर स्थित एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

डॉ. तीजन बाई ने अपनी दमदार आवाज, प्रभावशाली अभिनय और अनूठी प्रस्तुति शैली से पंडवानी गायन को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक नई पहचान दिलाई। महाभारत की कथाओं को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत करने की उनकी कला ने उन्हें भारतीय लोक संस्कृति के सबसे प्रतिष्ठित कलाकारों में शामिल किया।

भारतीय लोक कला में उनके अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें पद्मश्री, पद्म भूषण और देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।डॉ. तीजन बाई के निधन से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के कला जगत में शोक की लहर है। उनके निधन को लोक कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

More Topics

इसे भी पढ़े