पत्रकारों पर हमले, रायपुर में पत्रकार संगठन धरने पर बैठे

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हाल ही में पत्रकारों पर हुए हमले और पुलिस व्यवस्था पर उठते सवाल एक गंभीर चर्चा का विषय बन गए हैं.रायपुर में एक खबर की कवरेज और आपसी विवाद के दौरान कुछ बदमाशों ने पत्रकारों के साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान सरेआम चाकू लहराने और डराने-धमकाने की वारदात भी सामने आई है। इस घटना से पत्रकार संगठनों में भारी आक्रोश है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए हैं। इसके अलावा एक अन्य मामले में तेलीबांधा थाना क्षेत्र से सामने आया है। पत्रकार सुजीत यादव जब कार खराब होने के कारण सड़क किनारे रुके थे, तब पेट्रोलिंग वाहन में आए नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने उन पर और उनके साथियों पर लाठियां बरसा दीं। जब पीड़ित पक्ष ने इसका वीडियो बनाना चाहा, तो पुलिसकर्मियों ने दुर्व्यवहार किया. अब पत्रकार संगठनों की मांग है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएं और हमलावरों को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

More Topics

इसे भी पढ़े