दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की सामूहिक मौत, इलाके में सनसनी

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य नगर में शुक्रवार 22 मई 2026 को एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घर के भीतर पति-पत्नी के शव फंदे पर लटके मिले, जबकि उनके दो मासूम बच्चों के शव बिस्तर पर पड़े हुए पाए गए। मृतकों की पहचान गोविंद साहू (45 वर्ष), उनकी पत्नी चंचल साहू (40 वर्ष), पुत्री दृष्णा साहू (13 वर्ष) और पुत्र यशांत साहू (10 वर्ष) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक तौर पर मामला सामूहिक आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। परिवार की सामूहिक मौत से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े