दुर्ग के पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर में एक आधुनिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। जिला क्रीड़ांगन समिति की बैठक में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और कलेक्टर अभिजीत सिंह की उपस्थिति में यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। वर्तमान परिसर के बैडमिंटन कोर्ट को छोड़कर बाकी की पूरी भूमि छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के माध्यम से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को सौंपी जाएगी।
इस जमीन को 33 वर्षों की अवधि के लिए लीज पर देने का औपचारिक प्रस्ताव तैयार कर अंतिम स्वीकृति के लिए राज्य शासन को भेज दिया गया है।नया स्टेडियम तैयार करने के लिए पुरानी और असुरक्षित संरचनाओं को ढहाकर जमीन खाली की जाएगी।स्टेडियम परिसर में संचालित हो रही लगभग 100 व्यावसायिक दुकानों को अनुबंध की शर्तों के तहत 1 महीने का नोटिस जारी कर खाली कराया जाएगा।इस फैसले के बाद प्रभावित होने वाले दुकानदारों ने कलेक्टर जनदर्शन पहुंचकर आवेदन सौंपा है।
उनका कहना है कि इस कार्रवाई से लगभग 500 परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा。व्यापारियों ने मांग की है कि दुकानें खाली कराने से पहले प्रशासन द्वारा उनका व्यवस्थित पुनर्वास किया जाए और वैकल्पिक व्यवस्था दी जाए।


