दुर्ग-भिलाई के 25 गांवों में जमीन की रजिस्ट्री पर रोक

केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ईस्ट-वेस्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना के निर्माण के मद्देनजर दुर्ग कलेक्टर ने दुर्ग, पाटन और भिलाई की 25 ग्राम पंचायतों में भूमि की रजिस्ट्री, खाता विभाजन, नामांतरण और उपयोग परिवर्तन पर रोक लगा दी है। यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक अस्थायी रूप से लागू किया गया है।संशोधित आदेश के तहत दुर्ग, पाटन और भिलाई-3 की तीन तहसीलों के 25 गांवों को शामिल किया गया है।दुर्ग तहसील: बिरेझर, चंगोरी, कोंसा (उत्तर), कोंसा (दक्षिण), अंडा, खपरी, खुरसुल और सुरगी।पाटन तहसील: अमलेश्वर, बोरई, भनपुरी, चंदखुरी, गातापार, जुनवानी, खर्रा, कौही, खपरी (पाटन), लेड़ेगा, मोहरा और निकुम।भिलाई-3 तहसील: आज़ाद चौक, जामुल, सिरसा, उमदा और चरोदा, हैं.

More Topics

इसे भी पढ़े