दुर्ग नगर निगम में एल्डरमैन ने ली शपथ, मंत्री गजेंद्र यादव और कलेक्टर रहे मौजूद

दुर्ग। लंबे समय के इंतजार के बाद शुक्रवार को दुर्ग नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी हो गई। नगर निगम परिसर में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नव नियुक्त एल्डरमैन को दुर्ग कलेक्टर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नगर निगम के अधिकारियों ने भी भाग लिया।

शपथ ग्रहण के बाद शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि नव नियुक्त एल्डरमैन नगर निगम के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे और शहर के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। वहीं नव नियुक्त एल्डरमैन ने भी मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने शहर के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही दुर्ग नगर निगम में एल्डरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी हो गई।

More Topics

छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर

गरियाबंद जिले में उदंती नदी पर करीब 9 करोड़...

रोटरी क्लब पिनेकल भिलाई के आयोजन ‘डोरी’ प्रदर्शनी ने महिला उद्यमियों को दिए नए अवसर

रोटरी क्लब भिलाई पिनेकल द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी “डोरी...

दिलीप गावित ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड

भारतीय पैरा-एथलीट दिलीप महादू गावित ने ग्लासगो में आयोजित...

इसे भी पढ़े