दशकों बाद बदला बस्तर का माहौल, अब धमाकों की नहीं रेडियो की गूंज, दूरस्थ छिंदनार में ग्रामीणों ने एक साथ सुनी प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’

नक्सलवाद की समाप्ति के बाद बस्तर में तेजी से बदलते माहौल की नई तस्वीर सामने आई है। दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल छिंदनार में ग्रामीणों ने पूरे देश के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का प्रसारण सुना। प्रधानमंत्री को सुनने के लिए पूरा गांव एकजुट हुआ और ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया।

छिंदनार के लोगों के लिए यह खास अवसर था, क्योंकि गांव के कई लोगों ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रेडियो पर सुना। वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप और दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी भी ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।

धमाकों की जगह सुनाई दी रेडियो की आवाज

कुछ समय पहले तक नक्सली हिंसा और धमाकों के साए में रहने वाले छिंदनार में अब शांति और सामान्य जीवन की तस्वीर दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ प्रधानमंत्री का संदेश सुना। ‘मन की बात’ के बाद ग्रामीणों ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश के लोगों को एक सूत्र में जोड़ने का काम करता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, कार्यक्रम के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक कार्यों, नवाचारों और नई पहलों की जानकारी मिलती है। इससे लोगों को अच्छे कार्य करने की प्रेरणा मिलती है और समाज के विकास में जनभागीदारी की भावना मजबूत होती है।

बस्तर में विकास को मिल रही गति

छिंदनार में ग्रामीणों का ‘मन की बात’ सुनने के लिए जुटना बस्तर में हो रहे बदलाव की एक झलक माना जा रहा है। सरकार की ओर से बस्तर के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क, मोबाइल कनेक्टिविटी, स्कूल, अस्पताल और अन्य बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

नक्सलवाद के कारण लंबे समय तक प्रभावित रहे विकास कार्यों को फिर से गति देने के साथ ही सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दूरस्थ गांवों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। छिंदनार में शांत माहौल में ग्रामीणों का प्रधानमंत्री का कार्यक्रम सुनना इसी बदलते बस्तर की तस्वीर पेश करता है।

More Topics

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में 10 श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड लगातार दूसरे वर्ष ‘विश्व पर्यटन...

PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई

ताशकंद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद...

रायपुर में 1 से 3 सितंबर तक सजेगा ‘रंग तरंग’ का मंच

रायपुर में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक संगीत...

इसे भी पढ़े