टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल ने एक साथ मंच साझा किया

सूरजपुर। शिवनंदनपुर में नगर पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिय गया. इसके विरोध में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज विश्रामपुर थाने के बाहर अनशन और भूख हड़ताल पर बैठ गए थे.

उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी धरने में शामिल हुए बाद में प्रशासनिक आश्वासन और बातचीत के बाद अनशन को खत्म कर दिया गया. इस मामले में टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल एक साथ मंच साझा करते और एक ही कार में सफर करते नजर आए. यह चर्चा का विषय रहा.

More Topics

इसे भी पढ़े