जल सत्यग्रह द्वारा प्रशासन को जगाने का प्रयास

दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक के ग्राम कुर्मीगुंडरा में ग्रामीणों द्वारा कृषि आदानों,खाद-बीज, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकानों की मांग को लेकर लक्ष्मी सागर तालाब के भीतर उतरकर भीषण जल सत्याग्रह किया गया। मानसून के आगमन के साथ ही बोआई के लिए समय पर खाद-बीज न मिलने और मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण उपजे आक्रोश के चलते ग्रामीणों को यह कदम उठाना पड़ा।

तालाब के पानी में उतरने से पहले ग्रामीणों ने तालाब के किनारे खड़े होकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, और राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम की तस्वीरें रखकर उनकी बाकायदा आरती उतारी। जल सत्याग्रह की खबर फैलते ही और आंदोलन के उग्र होते देख जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रशासन की तरफ से जल्द से जल्द खाद-बीज का कोटा उपलब्ध कराने और आवास योजना की फाइलों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है।

More Topics

रक्षा सूत्र से बंधा ‘पक्के घर’ का संकल्प

-मोहला की ग्राम पंचायतों में अनूठे अंदाज में मनाया...

बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह...

इसे भी पढ़े